उड़ता में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम पंचायत उड़ता में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। वक्ता के रूप भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष उत्तम पटेल उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार बढ़ा है। आज जो गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना को छत्तीसगढ़ की सरकार ने बंद कराकर आम जनता की हक को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता जवाब देगी। आज नौजवान साथियों के लिए बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लेकिन सरकार मौन धारण किए हुए है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शोभा सिह जगत सरपंच, कुमार सिंह, महिला मोर्चा उषा विश्वकर्मा, सुखदेव सूर्यवंशी, रानी पटेल, उषा श्रीवास, देवनाथ यादव, प्रताप सिंह कंवर, घनी सिंह, जानू प्रसाद, सुधि राम, अशोक पटेल, रामभरोस बिंझवार, रामप्रसाद यादव, म्हराजू ध्रुव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word