February 27, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने लगाई भाजपा नेताओं की क्लास.. माँगा दो महीनों के संगठन के कार्यों का हिसाब

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी दग्गुबती पुरंदेश्वरी दो दिवसीय छत्तीसगढ प्रवास पर हैं। कुशाभाउ ठाकरे परिसर में ली बैठक। विधानसभा चुनाव के बाद से धराशायी सी भाजपा प्रदेश के नीति नियंताओं को बेहद तल्ख अंदाज में निर्देश दिए हैं।

कुशाभाउ ठाकरे परिसर में प्रदेश कार्यकारिणी से संवाद करते हुए डी पुरंदेश्वरी ने कहा

“सत्ता आती और जाती रहती है.. विपक्ष का दौर संगठन को मज़बूत बनाने का होता है..मैं प्रदेश के चप्पे चप्पे तक पहुँचूँगी.. अंतिम कार्यकर्ता तक मेरा ठोस और सार्थक संवाद हो.. मेरा यही प्रयास और यही काम है”

हालाँकि इसके बाद जबकि उन्होने मोर्चा प्रकोष्ठ और ज़िला कार्यकारिणी की जानकारी ली तो उनके तेवर तल्ख हुए। प्रदेश भाजपा संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा –

“20 दिसंबर तक सभी मोर्चा प्रकोष्ठ अपनी कार्यकारिणी बना लें, वहीं ज़िला अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी सूची 15 दिसंबर तक तैयार करें”

इसके बाद संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का निर्देश गूंजा, उन्होने कहा-

“प्रदेश कार्यकारिणी बने दो महिने हो गए, 28 सितंबर से अब सात दिसंबर हो चुके.. मुझे देर शाम इस बैठक के समाप्ति के पहले लिखित में जानकारी दीजिए कि इन दो महिनों क्या क्या सांगठनिक कार्य हुए”

बैठक में सौदान सिंह, पवन साय, डॉ. रमन सिंह, विष्णुदेव साय, धरम लाल कौशिक, रामविचार नेताम, राम प्रताप सिंह, पुन्नूलाल मोहिले, बृज मोहन अग्रवाल, सरोज पांडेय शामिल थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word