March 2, 2026

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का चयन ,धरमलाल कौशिक होंगे नेता प्रतिपक्ष…..

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष का चयन हो गया है। धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष होंगे। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ में भाजपा के अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं। ओबीसी वर्ग से हैं। वो विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं.इससे पहले दावेदारों में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल, ननकीराम कंवर, धरमलाल कौशिक शामिल थे। हालांकि शुरुआती बैठक में ही डॉ रमन सिंह ने अपनी दावेदारी छोड़ दी थी, उसके बाद बृजमोहन अग्रवाल और ननकीराम कंवर को मजबूत दावेदार बताया जाने लगा।लेकिन धरमलाल कौशिक के नाम पर आखिरकार मुहर लगा दी गयी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word