प्रशांति वृद्धाश्रम में बुजुर्गों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस


कोरबा। नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों ने 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया। वरिष्ठ नागरिक भूपनारायण गोस्वामी एवं पदूम डडसेना ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता, महात्मा गांधी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख, केयरटेकर बीरू यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स से रेखारानी लाल, डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, राजीव साहू, पंकज साहू, ममता सोनवानी, मून लाल, उर्वशी यादव, लता यादव एवं विक्की यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। संस्था पिछले 21 वर्षों से बिना शासकीय अनुदान के वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है, जहां वर्तमान में 29 वरिष्ठ नागरिक निवासरत हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word