February 26, 2026

भाजपा पार्षद कांग्रेस में हुआ शामिल

कोरबा 24 जनवरी। भाजपा पार्षद शैलेन्द्र सिंह उर्फ पप्पी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

नगर निगम के वार्ड नंबर 25 के पार्षद शैलेंद्र सिंह उर्फ पप्पी ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। महापौर राजकिशोर प्रसाद के समक्ष उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि जिला संगठन के कार्यों से असंतुष्ट होकर उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ा है। पप्पी ने आज सुमेधा में आयोजित कॉंग्रेस की पिकनिक में शामिल होने के दौरान कॉंग्रेस प्रवेश किया। उनके कांग्रेस प्रवेश से एक बात तो साफ हो गई है, कि कोरबा में भाजपा का वक्त कुछ अच्छा नहीं चल रहा।

पार्षद पप्पी ने दावा किया है कि शीघ्र ही तीन अन्य भाजपा पार्षद पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word