युवा सोच और नए जोश के साथ मैदान में शिवा केशरवानी, मांगा जनसमर्थन

कोरबा। युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में शहर जिला महासचिव पद के प्रत्याशी शिवा केशरवानी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपना समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए युवा कांग्रेस को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करना है।
शिवा केशरवानी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत और प्रभावी बन सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद से वे युवाओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना है।
उन्होंने सभी सम्मानित साथियों से अधिकाधिक मतदान कर अपना अमूल्य समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रत्येक वोट युवा कांग्रेस को नई ताकत देने का कार्य करेगा। “आपका विश्वास, हमारी जीत” के संदेश के साथ उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।