September 20, 2024

कोरबा : नहर में नहाने के दौरान बच्चा हुआ लापता… सर्च ऑपरेशन शुरू

कोरबा। हसदेव बांयी तट नहर में नहाने के दौरान एक बच्चा लापता हो गया। उसके दो साथियों के जरिए इसकी सूचना परिजनों को हुई। पुलिस को सूचना देने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।
खबर के अनुसार तुलसीनगर क्षेत्र में रहने वाले तीन बच्चे पास में बहने वाली हसदेव बांयी तट नहर में गए हुए थे। नहर में फिलहाल काफी पानी मौजूद है। इस स्थिति में तैराकी की जानकारी ना रखने वालों के सामने समस्याएं हैं। अनिल अग्रवाल का 8 वर्षीय पुत्र अपने दो साथियों के साथ नहाने के लिए नहर में गया हुआ था। इसी दौरान वह गहराई वाले स्थान में जाने के बाद लापता हो गया। इससे चिंतित होकर उसके दो साथी बाहर आ गए। उन्होंने परिजनों और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने अपने स्तर पर यहां-वहां खोजबीन की लेकिन कोई नतीजे नहीं आ सके।

Spread the word