March 24, 2026

बैंक कर्मियों के समर्थन में एटक ने किया प्रदर्शन

कोरबा 16 मार्च। बैंक कर्मियों के द्वारा निजीकरण के खिलाफ दो दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है। इस आंदोलन का समर्थन एटक कार्यकर्ताओं ने भी किया है। कल एटक कार्यकर्ताओं ने एसईसीएल क्षेत्र के कई इकाईयों में जाकर नारेबाजी किया। मानिकपुर क्षेत्र में मृत्युंजय व राजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में नारेबाजी की गई। केंद्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व में सुभाष सिंह, राजेश पांडे, एन के साव, एस के प्रसाद, सुबोध सागर, भागवत सिंह के द्वारा प्रदर्शन किया गया। बगदेवा, सिंघाली व ढेलवाडीह में कंपनी सेफ्टी सदस्य धर्माराव, सुराकछार में एम पी सिंह, मनीष सिंह व गेवरा और दीपका में दीपक उपाध्याय, सी के सिन्हा के नेतृत्व में कामगारों ने प्रदर्शन किया। एसईसीएल कंपनी स्तर की हुई बैठक में निर्णय लिया गया था कि बैंक कर्मचारियों के हड़ताल का एटक के द्वारा समर्थन किया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारी महामंत्री दीपेश मिश्रा के नेतृत्व में शुरू कर दी गई थी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word