February 27, 2026

पत्रकारों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर बेहतर इलाज़ सुनिश्चित करे सरकार- नलिनीश

रायपुर 30 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने प्रदेश सरकार से फ्रंट लाईन कोरोना वारियर्स के रूप में सतत सेवाएं दे रहे पत्रकारों के लिए कोरोना का ईलाज करने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करने की मांग की हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार से पत्रकारों के ईलाज के लिए छत्तीसगढ़ मे नोडल अफसर की नियुक्ति करने व नोडल अफसर की देख रेख में संक्रमित पत्रकारों के निजी/शासकीय अस्पतालों में हरसंभव ईलाज करवाने की मांग प्रदेश सरकार से की हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था मध्यप्रदेश के इंदौर, और उज्जैन में की गई है छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी तर्ज पर पत्रकारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाए।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच विपरीत परिस्थिति में जन जन तक आवश्यक सूचनाएं खबरें पहुंचाने के नेक काम में पत्रकार साथी लगे हैं। जनता की आवाज बन कर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं और लगातार संक्रमण की चपेट में भी आ रहे हैं परंतु पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं के आभव में वे जूझने मजबूर हैं। ऐसे में पत्रकारों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखने की जिम्मदरी प्रदेश सरकार की हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमारे बहुत से पत्रकार साथी संक्रमित हुए और संक्रमण के चलते कई पत्रकारों की मृत्यु भी हो चुकी हैं जो कि छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से तत्काल पत्रकारों के हित में निर्णय करते हुए नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने व नोडल अधिकारी के देख रेख में पत्रकारों को बेहतर स्वस्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कहा है , साथ ही कोरोना महामारी में दायित्व निभाते हुए जिन पत्रकारों ने अपनी जान गवाई है उनके परिजनों को भूपेश सरकार उचित मुआवजा प्रदान करे ।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word