February 26, 2026

जनता को छलने का काम कर रही सरकारः आम आदमी

कोरबा 6 जून। आम आदमी पार्टी ने 5 जून को कोरबा जिला मुख्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्रा ने आज कहा महँगाई से आम जन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही साथ बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए राज्य सरकार ने अब तक राहत के नाम पर सिर्फ झूठे वादे ही किये है।

मुशाहिद रज़ा मीडिया प्रभारी कोरबा, आम आदमी पार्टी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया। महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पूरे जिला में पोस्टर बैनर के साथ जनता के बीच इस आंदोलन को लगातार प्रचारित कर रहे है। भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बयान ने भाजपा की जनता के प्रति आस्था दर्शा दी है कि उन्हें आम जन का कितना ख्याल है यह जग जाहिर हो गया है। कोरबा जिला मुख्यालय स्तर पर सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर जनता के हक़ की लड़ाई लडऩे का अब आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है।

पूरे प्रदेश में वर्चुअल और विरोध प्रदर्शन को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला। जनता ने भाजपा और कांग्रेस की नूरा कुश्ती का खेल भी भली भांति समझ लिया है। इस कार्यक्रम में भानु चंद्रा प्रदेश उपाध्यक्ष छग, मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव जिला सचिव अमर दास पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल नाफिश खान मीडिया प्रभारी मुशाहिद रज़ा जिला कॉर्डिनेटर मनोज राज नरेश वासु कोरबा विधान सभा गौरव यादव कोषाध्यक्ष आनंद सिंह कोरबा विधानसभा कन्हैया राठौर ताहर कुरैशी लखन पटेल रमजान खान रियाज अहमद्र उपस्थित थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word