February 27, 2026

वन समितियों द्वारा जंगल को समृद्ध करने रोपे गए पांच हजार पौधे

कोरबा 12 जुलाई। वन व जलवायु परिवर्तन विभाग की पहल और वन समितियों के सहयोग से जिले भर में सामूहिक पौधरोपण अभियान की शुरूवात हुई। कोरबा वन मंडल के 30 से भी अधिक वन समितियों ने भागीदारी निभाकर पांच हजार से भी अधिक पौधों का रोपण किया। जंगल को समृद्ध बनाने के लिए खाली पड़े जगहों में सीड बाल से बीजारोपण किया गया। वहीं पूर्व चयनित जगहों में पौधे लगाए गए।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वन विभागन पौध रोपण अभियान की शुरूआत कर दी है। मानसून आगमन के बाद रोपणी को वन महोत्सव का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने पहले से तैयारी कर ली थी। रोपणी के लिए विभाग की ओर से 20 हजार से भी अधिक पौधे पहले से तैयार कर लिया है। वन मंडलाधिकारी प्रियंका पांडेय ने बताया कि राज्य शासन के मंशा के अनुरूप 11 जुलाई को पूरे जिले में वृहत पौधा रोपण किया गया। यह अभियान पूरे मानसून के दौरान जारी रहेगा। अकेले कोरबा वन मंडल में 50 हजार सीड बाल तैयार की गई। इसके लिए बीज वन समितियों से संग्रहित कराया गया था। अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर रोपाई के लिए उन पौधों को चयन किया गया है, जिन्हे विशेष देख रेख की जरूरत नहीं होती है। आम, जामुन, नीम, करंज, कटहल, महुआ, कोसम के पौधे और बीज हैं। पहले दिन लेमरू, पसरखेत, कुदमुरा, कुकरीचोली सहित विभिन्ना समितियों के द्वारा आसपास जंगलों में पौधों की रोपाई की गई। कोरबा के अलावा यह अभियान कटघोरा वन मंडल में भी चलाया गया। वन मंडलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान पूरे मानसून के दौरान जारी रहेगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word