March 25, 2026

चिटफंड पीडित निवेषकों से आवेदन दो से छह अगस्त तक लिये जाएंगे

संयुक्त कलेक्टर श्री आषीष देवांगन नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरबा 1 अगस्त। जिले के चिटफंड या अनियमित वित्तीय कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों से आवेदन लिये जाएंगे। चिटफंड संबंधित समस्याओं और आवेदनों के निराकरण के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री आशीष देवांगन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। प्रभारी अपर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन गृह, जेल विभाग मंत्रालय के निर्देश पर जनसामान्य एवं निवेशकों से चिटफंड से संबंधित आवेदन दो अगस्त से छह अगस्त 2021 तक लिये जाएंगे। चिटफंड निवेशकों को संबंधित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word