February 26, 2026

हाथी प्रभावित गांवों में रैली निकालकर फॉरेस्ट विभाग ने किया ग्रामीणों को जागरूक

कोरबा 13 अगस्त। कटघोरा वनमंडल के कई परिक्षेत्रों में समय-समय हाथियों का उत्पात सामने आया है। कुछ सालों से गांव में घुसकर उत्पात मचाने व धान की फसल को रौंदने की घटनाएं बढ़ी है। इन वन परिक्षेत्रों के प्रभावित गांवों में रैली निकालकर फॉरेस्ट विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को जागरूक किया।

रैली, पाम्पलेट, चित्रकला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हाथियों को भगाने पटाखे नहीं फोडऩे व दूरी बनाकर बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया। हाथी दिवस पर कोरबी, पिपरिया, जटगा, एतमा, नगर परिक्षेत्र में रैली निकाली गई। ग्रामीणों को जागरूक किया गया। केंदई वन परिक्षेत्र अधिकारी अश्विनी कुमार चौबे ने हाथी-मानव द्वंद रोकने ग्रामीणों को सहयोग करने आग्रह किया। यह संदेश दिया कि हाथियों से दूरी बनाएं रखें। कभी भी हाथियों को देखने जंगल न जाएं और न किसी और को जाने दें। संपत्ति की क्षति होने पर भरपाई किया जा सकता है। मगर जनहानि हुई तो जीवन दोबारा वापस नहीं आती। जागरूकता रैली कार्यक्रम में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार साहू, वन रक्षक प्रियतम पुराईन, नागेंद्र जयसवाल, अशोक श्रीवास, मोती राम सिदार, अजय साय, राजू मरावी समेत अन्य मौजूद थे।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word