February 28, 2026

संलग्नीकरण समाप्त करने राज्य कर्मचारी संघ ने की जिलाधीश से मांग

कोरबा 25 सितंबर। राज्य कर्मचारी संघ छग के कोरबा जिलाध्यक्ष एस एन शिव एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार खुंटे ने जिलाधीश कोरबा के नाम ज्ञापन पत्र सौंपकर संलग्नीकरण समाप्त करने की मांग की।

्री शिव ने अवगत कराया कि पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूल पतुरियाडांड में व्याख्याता अंग्रेजी के पद पर श्री चंदराम देवांगन की नियुक्ति छात्रों को अंग्रेजी विषय अध्यापन के लिए की गई है। लेकिन श्री देवांगन ने संलग्नीकरण का ऐसा खेल खेला कि वर्ष 2017 में ही अपना संलग्नीकरण पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरगा में करा लिया। यहाँ भी अध्यापन कार्य को छोड़कर तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी एवं बाबू से मिलीभगत कर नियम विरुद्ध प्राचार्य का प्रभार भी हथिया लिया। बात यहीं खतम नहीं हुई। विभागीय सांठगांठ ऐसा कि संलग्न संस्था में प्राचार्य पद के साथ आहरण एवं संवितरण अधिकार भी हासिल किया। ज्ञात रहे कि संलग्न संस्था में किसी अधिकारी या कर्मचारी को वित्तीय प्रभार नहीं दिया जाता।

इधर राज्य शासन ने संलग्न कर्मचारियों को मूल संस्था हेतु कार्यमुक्त करने आदेश किया जाता है, लेकिन सेटिंग का खेल खेलने वाले अप्रभावित ही रहते हैं। इस मामले को राज्य कर्मचारी संघ गंभीरता से ले रहा है। अभी संघ ने श्री देवांगन को उनके मूल संस्था शासकीय हाई स्कूल पतुरियाडांड हेतु कार्यमुक्त करने जिलाधीश से मांग किया है ।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word