October 3, 2024

भाजपा ने आयोजित किया वेक्सीनेशन उत्सव कार्यक्रम

कोरबा 22 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मण्डल’ के द्वारा मण्डल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में वेक्सीनेशन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे पूरे देश के ’100’ करोड़ लोगों को वेक्सीन लगने का ’विश्व रिकार्ड’ बना इसे उत्सव के रुप में मनाते हुए घन्टाघर में आम लोगों और व्यवसायियों के बीच ढोल नगाड़े के साथ मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर मनाई गई। साथ ही आम नागरिकों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।

इस वेक्सीनेसन उत्सव कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, बृजकिशोर तिवारी, सुमन सोनी पंकज देवांगन, दिनेश वैष्णव, चंदन सिंह, रमा मिरी, राजेश राठौर, निर्मला चक्रधारी, रघुनंदन सिंह कंवर, अनिल वस्त्रकार, रजनीश देवांगन, धर्मपाल सोलंकी अश्वनी, चौबे विलास, बुटोलिया गोपलाल, राठिया विनोद सिन्हा, रामआसरे कोरी, योगेश यादव, नीरज सोनी, बजरंग खड़िया, दमन साहू, एनडी साहू, उबारीलाल कर्ष एवं ज्येस्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Spread the word