March 17, 2026

कोसाबाड़ी मंडल में दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 9 नवम्बर। कोसाबाडी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में सोमवार को निहारिका फेस वन दशहरा मैदान में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में आपसी सदभाव, सहयोग की भावना व आपसी तालमेल कायम रखना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व महापौर श्याम कंवर ने किया। इसके बाद रामायण व भगवान श्री राम से संबंधित प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल कुर्सी दौड़ का आयोजन व कार्यक्रम के बाद आतिशबाजी की गई।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा डॉण्राजीव सिंह पूर्व महापौर श्याम कंवर, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला महामंत्री व कोसाबाड़ी मंडल प्रभारी संतोष देवांगन, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज पाराशर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी व अन्य उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word