February 26, 2026

मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में दिये पौष्टिक खाद्य पदार्थ

कोरबा 10 जनवरी। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को एवं बदलते मौसम में बढ़ती शीत लहर को देखते हुये मकर संक्रांति के पावन पर्व के निमित्त 09 जनवरी 2022 रविवार को सर्वमङ्गला मंदिर के पास जरूरतमंदों एवं निर्धनों को तथा प्रशांति वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को मास्क्र गर्म कपड़े, स्वनिर्मित पौष्टिक रुचिकर खाद्य पदार्थ खिचड़ी, मिष्ठान्न एवं तिल लड्डू का किया वितरण। सभी को मकर संक्रांति के पावन पर्व की अग्रिम हार्दिक बधाई देते हुये उनके सुस्वास्थ्य एवं आनंदित जीवन हेतु मंगलकामना भी की।

वितरित खाद्य सामग्रियों के वितरण में विशेष बात यह रही कि वितरित किये गए सभी खाद्य पदार्थ, मिष्ठान्न तथा तिल लड्डू मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अपने अपने घरों से अपने हांथो से बनाकर लाई गई थी। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रतिभा शर्मा, सचिव श्रीमती अंशु शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती उमा भात्रा एवं कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती रेखा भात्रा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word