September 21, 2024

धान खरीदीः जिले में अब तक दस लाख 10 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी

23 हजार 339 किसानों का 195 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा गया

कोरबा 12 जनवरी। धान खरीदी के महापर्व में कोरबा जिले में अब तक 23 हजार 339 किसानों का 195 करोड़ 95 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले के किसानों से अब तक 10 लाख 10 हजार 046 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं।

जिले के 55 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर किसानों से 11 जनवरी तक 10 लाख 10 हजार 046 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें से नौ लाख तीन हजार 654 क्विंटल मोटा और एक लाख पांच हजार 244 क्विंटल सरना और एक हजार 148 क्विंटल पतला धान शामिल है।

कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग 65 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से छह लाख 59 हजार 781 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से पांच लाख 77 हजार 771 क्विंटल मोटा और 82 हजार 010 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि लगातार डीओ कटने से मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।

बुधवार को खरीदी केन्द्रों पर एक हजार 125 किसानों से खरीदा जाएगा लगभग 52 हजार 281 क्विंटल धान- 12 जनवरी को एक हजार 125 किसानों को धान बेचने के लिए उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। इन किसानों से 52 हजार 281 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। बुधवार को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली में 27, उतरदा में 29, कटघोरा में 23, कनकी में 26, करतला में 14, केरवाद्वारी में 21, कुलहरिया में 23, कोथारी में 18, कोरकोमा में 28, कोरबी पाली में 44, पोड़ी-उपरोड़ा कोरबी में 31, चैतमा में 32, चिकनी पाली में 17, लबेद में 11, छुरीकला में 20, सुमेधा में 12 एवं जटगा में 21 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

धान खरीदी केन्द्र जटगा तुमान में 08, जवाली में 23, रंजना में 08, तुमान में 28, तिलकेजा में 20, दुरपा में 19, नवापारा में 18, बेहरचुंआ में 22, निरधि में 21, पठियापाली में 14, पसान में 20, लैंगा में 11, नुनेरा में 08, पाली में 36, पिपरिया में 13, पोड़ी में 20, पोड़ी-उपरोड़ा में 14, फरसवानी में 09, बरपाली कोरबा में 32, बरपाली में 41, बिंझरा में 29, कुदुरमाल में 19 एवं भैंसमा में 28 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। इसी प्रकार धान खरीदी केन्द्र भिलाई बाजार में 23, मोरगा में 11, रामपुर में 18, लाफा में 18, श्यांग में 27, उमरेली में 20, सुखरीकला में 14, सिरमिना में 36, दादरखुर्द में 14, सोनपुरी में 19, सोहागपुर में 20, कराईनारा में 18, नोनबिर्रा में 11 एवं हरदीबाजार में 18 किसानों को धान बेचने के लिए टोकन जारी किया गया है।

Spread the word