March 19, 2026

गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस पर बंद रहेगी शराब दुकानें

कलेक्टर श्रीमती साहू ने शुष्क दिवस किया घोषित

कोरबा 19 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रानू साहू ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 26 जनवरी और 30 जनवरी को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार पूर्णतः बंद रखे जाने का आदेश जारी करते हुए कलेक्टर ने इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश आबकारी अधिकारियों को दिए हैं।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकाने,एफ.एल.3, एफ.एल. 4 असैनिक विनोदगृह एवं मद्यभण्डागार को निर्धारित समय के पश्चात पूर्णतः सीलबंद करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आबकारी अधिकारियों को बंदी दिवस को अपने प्रभार क्षेत्र में सघन गश्त कर प्रभार क्षेत्र में कहीं भी मदिरा का अवैध विक्रय न होने देना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word