February 25, 2026

कोरबा जिले के सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को मिलेगा पुरस्कार

7 फरवरी तक करना होगा ऑनलाइन पंजीयन

कोरबा 5 फरवरी। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के अवसर पर कोरबा जिले के सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों का चयन जिला पंचायत के द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले ग्राम पंचायतों को 7 फरवरी तक गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। केवल पंजीकृत ग्राम पंचायतों को ही सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कंवर ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में विकासखंड स्तर के निर्णायकों के द्वारा गूगल फॉर्म में पंजीकृत सभी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जाएगा एवं निर्धारित निरीक्षण बिंदुओं पर मूल्यांकन किया जाएगा। द्वितीय चरण में जिला स्तर के निर्णायकों के द्वारा प्रत्येक विकासखंड से दो-दो चयनित ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जाएगा एवं निरीक्षण बिंदुओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। विकासखंड स्तरीय प्रथम चरण 9 फरवरी एवं जिला स्तरीय द्वितीय चरण 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word