February 26, 2026

सृष्टि हॉस्पिटल में पथरी की जगह निकाली गई किडनी, डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोरबा 13 फरवरी। सृष्टि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने आज से लगभग 10 साल पूर्व एक युवक का पथरी निकालने की वजह उसको बिना बताए उसकी किडनी निकाल ली थी पीड़ित ने इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य से की थी जांच में मामला सही पाया गया जिस पर पुलिस ने फर्जी डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है जिले में मामला सामने आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

1 दिन पहले ही गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में गोरखधंधा का मामला सामने आया था इसके ठीक एक दिन बाद रामपुर चौकी पुलिस ने एक ऐसी ही फर्जी डॉक्टर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है जानकारी के अनुसार संतोष गुप्ता नामक युवक को पथरी की शिकायत होने पर आज से लगभग 10 साल पूर्व उसने सृष्टि ऑफ मेडिकल इंस्टिट्यूट में पदस्थ चिकित्सक डॉक्टर एसएन यादव के पास इलाज के लिए पहुंचा था जहां चिकित्सक ने उसकी पथरी निकालने की वजह बिना अनुमति के किडनी निकाल लेते जब पीड़ित संतोष गुप्ता को इसकी भनक लगी तो उसके होश उड़ गए थे जिसके बाद उसने इस मामले शिकायत जिला प्रशासन से की थी इस मामले की जांच में पाया गया कि चिकित्सक एसएन यादव ने घोर लापरवाही बरती थी जो बिना डिग्री के ही चिकित्सक बन बैठा था और युवक के साथ खिलवाड़ किया था मामले में पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ धारा 420,419 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word