February 26, 2026

कोरबा 14 फरवरी। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज के बनिया जंगल में विचरण कर रहे 20 हाथियों का दल बीती रात आगे बढ़कर सेमरहा परिसर पहुंच गया। हाथियों के इस दल को आज सुबह यहां विचरण करते हुए देखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है। पसान रेंज में धर्मेन्द्र चौहान ने बताया कि वन विभाग द्वारा आसपास के गांवों में मुनादी करा दी गई है। हाथियों ने फिलहाल कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है लेकिन हाथियेां के उत्पात की संभावना को देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word