April 11, 2026

पसान रेंज में हाथियों ने मचाया उत्पात

कोरबा 4 मार्च। पड़ोसी जीपीएम जिले के मरवाही व कोरिया के खड़गंवा क्षेत्र से अचानक पहुंचे हाथियों के दल ने जिले के पसान रेंज में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों के दल ने बीती रात जहां मोहनपुर गांव में पहुंचकर एक ग्रामीण के मकान को तोड़ दिया। वहीं कई किसानों की फसल भी रौंद दी। यहां नुकसान पहुंचाने के बाद दल में शामिल 20 हाथी जहां आगे बढ़कर सेमरहा पहुंच गए। वहीं 4 हाथी अभी भी मोहनपुर क्षेत्र में डटे हुए हैं। बड़ी संया में हाथियों की मौजूदगी और उत्पात मचाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण हाथियों के डर से अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं खेतों व जंगल से भी दूरी बना ली है। वन विभाग का अमला हाथियों की लगातार निगरानी कर रहा है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word