February 26, 2026

पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

कोरबा 9 मई। ग्राम पंचायत धवईपुर के रामनगर में एक विवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर वालों को जानकारी होने पर आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।     

जानकारी के अनुसार छुरी के बिलहा पारा निवासी गीता देवी 31 वर्ष का विवाह रामनगर निवासी राम नारायण सरवंश के साथ हुआ था। राम नारायण पहले से विवाहित था, उसके बावजूद प्रेम संबंध होने पर उनसे गीता से विवाह किया था। विवाह के बाद राम नारायण के साथ गीता व उसकी पहली पत्नी भी साथ रहती थी। कुछ दिनों तक दोनों के मध्य ठीक-ठाक संबंध रहा, पर बाद में दोनों के मध्य किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम राम नारायण शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गीता और राम नारायण का बीच विवाद हो गया। रात में खाना खाने के बाद सब सो गए, लेकिन गीता ने खाना नहीं खाया और अपने कमरे में जाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घर पर कमरे से आवाज आने पर जब राम नारायण ने जाकर देखा तो गीता देवी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। तत्काल फांसी के फंदे से गीता को उतारा गया लेकिन तब तक गीता की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन देवांगन घटना स्थल पर पहुंचे। जांच उपरांत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word