April 11, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने स्वसहायता समूह की महिलाओं का किया सम्मान

कोरबा 10 जून। भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम किये जा रहे है।

इसी परिप्रेक्ष्य में आज भारतीय जनता महिला मोर्चा कोरबा नगर मंडल द्वारा महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों का सम्मान का कार्यक्रम वार्ड क्र 3 राताखार टावर चौक में रखा गया।जिसमे मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रतनापरखी, जिला महामंत्री संजू देवी राजपूत, भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष दीपा राठौर , महिला मोर्चा कोरबा मंडल प्रभारी हार बाई यादव , जिला महिला मोर्चा कोरबा सोशल मीडिया प्रभारी रीना बरेठ ,जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी ज्योति गायत्री दास ,महिला मोर्चा कोरबा मंडल अध्यक्ष शीतला विश्वकर्मा, महिला मोर्चा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्षा स्वाति कश्यप, महिला मोर्चा कोसा बाड़ी मंडल महामंत्री निर्मला साहू,साधना एवं अन्य बहने बैठक में उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word