October 2, 2024

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी..37 आईएएस अधिकारियों के तबादले

संजीव झा होंगे कोरबा कलेक्टर, रानू साहू को रायगढ़ की जिम्मेदारी

रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार बदले गए, भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र बने रायपुर कलेक्टर

19 जिलों के कलेक्टरों के तबादले

रायपुर 28 जून। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है जिसमें विभिन्न विभागों के साथ-साथ 19 जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है। जारी सूची में तत्कालीन रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को बिलासपुर भेजा गया है तो उनकी जगह भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। ऐसे ही कोरबा कलेक्टर आईएएस रानू साहू का तबादला रायगढ़ करते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव झा को कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को बेमेतरा, प्रियंका शुक्ला को कांकेर, राहुल देव को मुंगेली, डोमन सिंह को राजनांदगांव, तथा तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर चांपा पदस्थ किया गया है। नवनियुक्त कलेक्टरों की सूची इस प्रकार है :-

  • डाॅ.प्रियंका शुक्ला- कलेक्टर- कांकेर
  • सौरभ कुमार- कलेक्टर- बिलासपुर
  • डोमन सिंह- कलेक्टर- राजनांदगांव
  • रानू साहू- कलेक्टर- रायगढ़
  • चंदन कुमार- कलेक्टर- बस्तर
  • दीपक सोनी- कलेक्टर- कोंडागांव
  • संजीव झा- कलेक्टर- कोरबा
  • जितेंद्र शुक्ला- कलेक्टर- बेमेतरा
  • जन्मेजय महोबे- कलेक्टर- कबीरधाम
  • रजत बसंल- कलेक्टर- बलौदाबाजार-भाठापारा
  • पुष्पेंद्र मीणा- कलेक्टर- दुर्ग
  • तारन प्रकाश सिन्हा- कलेक्टर- जांजगीर चाम्पा
  • गौरव सिंह- कलेक्टर- बालोद
  • विनित नंदनवार- कलेक्टर- दंतेवाड़ा
  • कुंदन कुमार- कलेक्टर- सरगुजा
  • विजय दयाराम-कलेक्टर- बलरामपुर-रामानुजगंज
  • हरीश एस- कलेक्टर- सुकमा
  • राहुल देव- कलेक्टर- मुंगेली
Spread the word