जनता यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित, अखिलेश बने अध्यक्ष

कोरबा 11 जुलाई। सीएसईबी जनता यूनियन कार्यालय कोरबा पश्चिम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य कोरबा पश्चिम के उत्पादन शाखा मे पदाधिकारियों का गठन करना रहा।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी प्रांतीय संगठन सचिव पी के पाठक, प्रांतीय प्रचार सचिव किशन अग्रवाल एवं एल एन यादव वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए। वितरण शाखा कोरबा के पदाधिकारी अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, सचिव दिनेश कुमार चंद्रा कोषाध्यक्ष प्रकाश सिंह राठौर, पंकज सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जेसु रत्नम, मोहम्मद नासिर घनश्याम का गबेल सुरेश पाठक, गोविंद सोनवानी, अरुण सागर, धीरेंद्र बरेट, रेशम कौशल साहू, जगदेव मैत्री एवं कर्मचारी उपस्थित हुए। यहां नवनियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष आखिलेश कुमार साव, सचिव मुरलीधर सोनिकर, कोषाध्यक्ष जार्ज थंकाचंद संगठन सचिव अन्नू राम भुवर्या एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष योगेश राठौर को नियुक्त किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word