March 22, 2026

नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो रोज 6 से 7 नशे की गोलियां खाया करता था। हमेशा नशे में चूर रहता था। बताया गया कि वह दोपहर के वक्त खाना खाकर कमरे में गया था। इसके बाद लौटा ही नहीं। घर वालों को उसकी फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर सुरेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके 2 बेटे हैं। पहले बेटा 23 साल का सुरेश है तो दूसरा 18 साल का संजू यादव था। संजू घर पर ही रहता था। हमेश नशा करके घर आया करता था। उसने कई बार नशे में घर पर विवाद भी किया था। इस बीच संजू गुरुवार दोपहर के वक्त घर आया था। तब उसके घर वालों ने पूछा कि आज फिर नशा करके आए हो तो उसने कोई जवाब नहीं दिया । इसके बाद उसने खाना खाया और कमरे में चला गया। दोपहर से शाम हो गई, पर वो बाहर ही नहीं आया। इस पर उसकी मां को शक हुआ। तब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि संजू का शव फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद उसने घरवालों को भी इस बारे में जानकारी दी। फिर पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया था। फिलहाल उसने आत्महत्या क्यों कि इस बात का पता नहीं चल सका है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word