February 25, 2026

29 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

कोरबा 28 सितम्बर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 29 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 15 ढोढ़ीपारा भवानी सेल्स के पास, वार्ड क्र. 26 मुडापार नवधा चौक के पास, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर राम मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 45 उडिया बस्ती सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 52 दर्री थाना सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 54 शांतिनगर दशहरा मैदान सामुदायिक भवन, 67 गजरा कदम पेड मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी नि:शुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word