March 17, 2026

कलेक्टर श्री झा ने गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की

कोरबा 2 अक्टूबर। गांधी जयंती पर आज कलेक्टर श्री संजीव झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। मौजूद अधिकारी कर्मचारियों ने बापू जी को नमन करते हुए उनके आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कलेक्टर श्री झा ने बापू के आदर्शों पर चलने तथा सशक्त और समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीपी भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी.कर्मचारी मौजूद रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word