February 25, 2026

04 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

कोरबा 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 04 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 अक्टूबर मंगलवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन विनायक चौक, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 47 कुमगरी स्टेज, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 66 गजरा मितानिन घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी नि:शुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word