तपस्वी सूरज रहेंगे तीन दिवसीय कोरबा प्रवास पर

कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से महान तपस्वी विश्व प्रसिद्ध सलाहकार कार्यक्रम पीस ऑफ माइंड टीवी राज योगी बीके सूरज का कोरबा में आगमन हो रहा है। इस उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोरबा संस्था की ओर से 6, 7 व 8 जनवरी को श्रम कल्याण केंद्र जूनियर कोरबा सीएसईबी पूर्व में आओ चलें संपूर्णता की ओर विषय पर त्रिदिवसीय गहन योग तपस्या के दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें विशेष रूप से माउंट आबू से राजयोगी रूपेश प्रसिद्ध एंकर समाधान कार्यक्रम पीस ऑफ माइंड टीवी एवं राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी गीता भी मौजूद रहेंगी। यह कार्यक्रम समाज व देश हित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ranjan photo
Admin

Spread the word