कटघोरा को जिला बनाने पूर्व विधायक कामदा जोल्हे से राजेश ने की चर्चा

कोरबा (कटघोरा)। भाजपा नेता राजेश यादव ने सारंगढ़ के पूर्व विधायक कामदा जोल्हे से मुलाकात कर राजनीतिक, सारंगढ़ जिला बनाने में आई कठिनाई व विधायक कार्यकाल में उनके योगदान पर चर्चा की।
पूर्व विधायक कामदा ने बताया कि उन्होंने विधायक रहते हुए नि:स्वार्थ भाव से काम करते हुए सारंगढ़ जिला बनाने की मांग प्रबलता से की थी। जनता के साथ कोई लुका-छिपी का खेल नहीं खेले थे। पूर्व विधायक भैया राम खूंटे ने भी लगातार तत्कालीन मुख्यमंत्री से जिला बनाने की मांग की थी। जिला बनाने के लिए जो प्रयास किये थे उसका मय दस्तावेज आज भी हमारे पास उपलब्ध है। यह बात अलग है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार छलकर सारंगढ़ जिला के साथ बिलाईगढ़ लिखकर बिलाईगढ़ की जनता को खुश करने का कुंठित प्रयास किया गया है। जनता को भी मालूम है कि जितना भी कार्यालय सारंगढ़ में ही बनेगा। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी। भाजपा नेता राजेश यादव के ऊपर कटघोरा जिला बनाने की मांग पर कटघोरा थाना प्रभारी की ओर से थाना बुलाने का भी संज्ञान लिया। पूर्व विधायक कामदा ने कहा कि यदि यादव के ऊपर कटघोरा विधायक के इशारे पर थाने में शिकायत हुआ है तो बहुत ही निंदनीय है। इस अवसर पर दीनानाथ खूंटे पूर्व विधायक पुत्र स्व. भैया राम खूंटे, राजेश यादव, राजकुमार साहू, शिवम चन्द्रा मंडल महामंत्री, अशोक आजाद, कमल श्रीवास आदि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word