February 26, 2026

भागवताचार्य पं. चन्द्रहास के कथा वाचन से भक्तिमय हुआ नगर

कोरबा। कटघोरा के वार्ड क्रमांक 3 में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा स्थल से पंडित चंद्रहास त्रिपाठी राजपुरोहित महाराज के वचनों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया है। श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा के दूसरे दिन की कथा में राजा परीक्षित के जन्म का वर्णन किया गया। महाराज ने कथा में कहा कि धर्म रक्षति रक्षित: यदि आप धर्म की रक्षा करोगे तो धर्म आपकी रक्षा करेगा। कथा सुनने नगर के धर्म प्रेमी श्रोतागण भारी संख्या में उपस्थित रहे। कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन डुडगा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लू डिक्सेना ने अपने पिता बंशीलाल डिक्सेना एवं माता श्याममति डिक्सेना की स्मृति में किया है। कथा 7 जनवरी शनिवार से प्रारंभ हुई है एवं समापन 15 जनवरी रविवार को होगी।

ranjan photo
Admin

Spread the word