त्रिदिवसीय अखंड रामायण गायन 23 जनवरी से

कोरबा (हरदीबाजार)। नवरात्रि चौक हरदीबाजार बस्ती में त्रिदिवसीय अखंड रामायण गायन का आयोजन 23 जनवरी से प्रारंभ होगा। 26 जनवरी को हवन, सहस्त्रधारा, प्रसाद वितरण के साथ इसका समापन होगा। आचार्य पं. योगेश मिश्रा विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। आयोजक समिति समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के सभी मानस मंडलियों को इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।

ranjan photo
Admin

Spread the word