मदवानी के स्कूल में चलाया गया निजात जागरूकता अभियान

कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थाना करतला प्रभारी ने शासकीय मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की। विद्यार्थियों से कहा गया कि स्वयं को भी नशे से दूर रहना है। अपने परिवार व आसपास कोई नशा करता हो तो उसको नशे के नुकसान के बारे में बता कर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही राज्य सरकार से संचालित हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सामान्य कानून की जानकारी, गुड टच बेड टच, अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी, यातायात नियमों का पालन करने सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई।

ranjan photo
Admin

Spread the word