March 17, 2026

भाजपा मंडल पाली द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया ध्वजारोहण

दीपक शर्मा
पाली। जिले में 74 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी मण्डल पाली ने भी आयोजन कर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी के कार्यालय में भाजपा मण्डल पाली के अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्तओं को भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी व जिला मंत्री अजय जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए संविधान की जानकारी देते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह गंभीर, पूर्व पार्षद प्रयाग नारायण सांडिल्य, रामविलास जायसवाल, रामनारायण पटेल, हरीश चावड़ा, राजकुमार सोनी, सोनू राजपाल, लाला ठाकुर, बलदेव सिंह, छोटू पटेल, नपं पाली नेता प्रतिपक्ष राजेश पारवानी, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, महामंत्री विशाल मोटवानी, रितेश जायसवाल, अनिल जायसवाल, रोहित जायसवाल, सौरभ श्रीवास, प्रभात दुबे,बब्लू जायसवाल, गोलू गुप्ता सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word