February 26, 2026

जंगली सूअर के हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को विधायक ने दी आर्थिक सहायता

0 मोहितराम केरकेट्टा ने घर पहुंचकर प्रकट की अपनी संवेदनाएं
कोरबा।
पसान थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियामार में अपनी पुत्री की रक्षा के लिए जंगली सूअर से लड़कर मौत के आगोश में समाने वाली महिला के मामले में सभी संवेदना प्रकट कर रहे हंै। क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा मृत महिला के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना दी। साथ ही पांच हजार रुपयों की आर्थिक मदद भी की। इस घटना में महिला के साथ-साथ जंगली सूअर की भी मौत हो गई थी।
जंगली सूअर के हमले में जान गंवाने वाली महिला दुवसिया बाई के परिवार के प्रति पाली तानाखार विधायक केरकेट्टा ने अपनी संवेदना जताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद करते हुए मृतका की पुत्री को पांच हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। विधायक ने परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि पसान थाना क्षेत्र के तेलियामार गांव में पुत्री के साथ खेत में मिट्टी लेने गई महिला पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। पुत्री को बचाने के लिए महिला सूअर से भिड़ गई थी। करीब आधे घंटे तक चले संघर्ष में महिला और सूअर दोनों की मौत हो गई थी।

ranjan photo
Admin

Spread the word