जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी ने की बूथ स्तर के कार्यों की समीक्षा

0 भाजपा मंडल पाली की हुई कामकाजी बैठक
कोरबा (पाली)।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में पाली मंडल की कामकाजी बैठक स्थानीय गुरुद्वारा हाल पाली में रखी गई। जिला के संगठन प्रभारी मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने पाली मंडल के बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा की साथ प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रम को योजना बनाई गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक संजय भावनानी, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, मंडल प्रभारी श्यामलाल मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर जगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आईटी सेल नवदीप नंदा, जिला संयोजक आईटी सेल अजय चंद्रा, मंडल अध्यक्ष पाली रोशन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष चैतमा कृष्णा यदु, विधानसभा विस्तारक जीवन पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलामंत्री गोवर्धन सिंह कंवर, वरिष्ठ नेता प्रयाग नारायण सांडिल्य, मंडल महामंत्री विवेक कौशिक, कमल सिंह राज, कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, छोटू पटेल, जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा सहित शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word