September 22, 2024

कटघोरा अपर कलेक्टर का जिम्मा दिनेश कुमार नाग को

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों को क्रमोन्नत कर नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के तहत कोरबा नगर निगम के आयुक्त प्रभाकर पांडेय, रायगढ़ के आयुक्त सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित कई अन्य जिलों के आयुक्त/अधिकारी अपने पद पर यथावत बने रहेंगे। इसी कड़ी में कोरबा जिले के कटघोरा के लिए संयुक्त कलेक्टर दिनेश कुमार नाग अगले अपर कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं। यहां के पहले अपर कलेक्टर विजेंद्र सिंह पाटले का तबादला हो चुका है। उनके रिक्त स्थान पर दिनेश कुमार नाग भेजे गए हैं।

Spread the word