मुख्यमंत्री ने कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। जिला प्रशासन की ओर से स्थापित किए जा रहे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा 10 फीट ऊंची है, जिसकी कुल लागत 10 लाख रुपये है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तिपूर्ण वातावरण में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री डॉ. टीएस सिंहदेव, सांसद दीपक बैज, सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक मोहित केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, संभागायुक्त भीमसिंह, आईजी बीएन मीणा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word