March 18, 2026

धनवार पारा पुरानी बस्ती में भाजपा प्रत्याशी लखन के समक्ष अनेक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन देवांगन की उपस्थिति में कोरबा के पुरानी बस्ती धनवार पारा में अनेक लोगों ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर तथा मोदी सरकार की जनकल्याणकारी एवं सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण की नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश करने वालों में कौशल साहू, समारू चौहान, मांझी, अशोक केवट, अजय सागर, चंद्रिका सिंह समेत अन्य शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन लाल देवांगन ने गमछा पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, महामंत्री केवट, पार्षद धनश्री साहू, अजय साहू, रमेश पोद्दार, ईश्वर पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word