March 17, 2026

बोईदा में डीजे की धुन के साथ गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम बोईदा में गुरुवार को आनंद नगर, बरपारा, शांति नगर की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से गुंजायमान रही। बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ लोग डीजे के धुन पर नाचते गाते विसर्जन स्थल पहुंचे। ग्राम के बड़े तालाब में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर राजकुमार मरावी, बलदेव जगत, रामकुमार मरावी, गितेश जगत, अनुप ब्रह्मभट्ट, केतन रघुवीर सिंह मरावी, संजय, मनीष मरावी, दुर्गेश सिंह मरावी, पंच अनिता मरावी, सुधेश कंवर, छोटू पटेल, शेखर पटेल, मनीष पटेल, बालमुकुंद पटेल, प्रेमचंद पटेल, लल्लू पटेल, दिशा मरावी, पूर्वी, गिताजंली, अंजनी, राधा आदि मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word