March 3, 2026

एक सप्ताह के भीतर बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री तक गिरेगा पारा

कोरबा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में आसमान में बदली छाने की संभावना है। पर एक हफ्ते के बाद आसामान साफ होने पर तापमान में फिर गिरावट आएगी और तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है। तापमान ज्यादा घटने से लोगों को सुबह और शाम के समय बाहर निकलना मुश्किल भरा साबित हो सकता है।
बीते 9 दिसंबर से जिले में अच्छी ठंड की शुरुआत हुई है। ठंड और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण पिछले दो दिन में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ गई है, जिसके कारण ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले दो दिन से अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री से आगे नहीं बढ़ा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा, जिसके कारण दिन भर ठंड महसूस होती रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 12 दिसंबर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन में कमी होने के अनुमान लगाए है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हवा की दिशा में थोड़ा परिवर्तन होने के कारण ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन में कमी होगी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

ranjan photo
Admin

Spread the word