October 6, 2024

छग अखबार वितरक संघ ने झोराघाट में मनाया वनभोज

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरण संघ जिला कोरबा ने झोराघाट छुरी में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जिले के सभी इकाइयों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने कहा कि प्रतिदिन घर-घर जाकर अखबार वितरण करने के बाद विद्यालय में पढ़ने या अन्य व्यवसायिक कामों में दिनभर व्यस्त रहते हैं। इसके चलते स्वस्थ वातावरण में विचरण का मौका नहीं मिलता है। स्वास्थ्य के लिए विचरण का भी मौका आवश्यक है, इसलिए छत्तीसगढ़ अखबार वितरण संघ ने वन भोज के जरिए वितरकों को स्वस्थ वातावरण में विचरण हेतु वन भोज का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू ने कहा कि फरवरी 2024 में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा कोरबा में प्रदेश व राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी इकाइयों से सम्मेलन को सफल बनाने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष दो बार वन भोज या धार्मिक-पर्यटन स्थलों पर विचरण किया जावेगा। वनभोज में बालको से रेशम साहू, बंटी कश्यप, संजू कश्यप भवानी साहू, कटघोरा से कन्हैया लाल यादव (बबलू), विजय दास, श्रवण, अरविंद साहू, रोशन दास, युवराज, प्रिंस, कान्हा, बॉबी, अमन, सुनील, दुर्गा, पाली से सुरेंद्र सिंह ठाकुर, शशि मोहन, कोसला, जमनीपाली एनटीपीसी से दीपक साहू, रविंद्र, बांकीमोंगरा से मकसूद अहमद कुरैशी, दिवाकर नाहक, अकबर अंसारी, रामप्रसाद डहरिया, राजू सैनी, विशेश्वर साहू, अखिलेश कुमार, आशीष नाहक, कोरबा शहर से संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा व कोरबा जिला अध्यक्ष विपेंद्र कुमार साहू, जय सिंह नेताम, लक्ष्मी राठौर, रामा, राय सिंह कंवर, कृष्णा कुमार निर्मलकर, गोलू देवांगन, दिलीप यादव, सुनील साहू, दीपक, ओंकार उपस्थित रहे।

Spread the word