February 28, 2026

बीकन स्कूल के बच्चों को मोटर व्हीकल एक्ट तथा पास्को साइबर लॉ पर दी गई जानकारी

कोरबा। बीकन हायर सेकेंडरी स्कूल एसईसीएल कोरबा में बीते दिनों ज्योति अग्रवाल अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट के नेतृत्व में विद्यार्थियों को मोटर व्हीकल एक्ट तथा पास्को साइबर लॉ विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को इससे होने वाले अपराध तथा दंड विधान भी बताया गया। कार्यक्रम का संचालन के. मिश्रा ने किया। विद्यालय के प्राचार्य एम.बी. गाडलिब ने बच्चों से कहा कि वे बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकाएं सी. अधिकारी, जी.एस. पटेल, वाय.ए. नाथन, पी. बारिक, देवेंद्र पाण्डेय, सुदेश सिंह, शांतनु, सत्यप्रकाश आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को गति देने के लिए अहमद तथा के.सी. पाटील की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर कक्षा नवमी के छात्र कनकेश्वर पटेल को न्यायाधीश ने सम्मानित भी किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word