February 27, 2026

डीएव्ही पब्लिक स्कूल कुसमुंडा में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

-अभिषेक आदिले
कोरबा (कुसमुंडा)।
आदर्श नगर कुसमुंडा स्थित डीएव्ही पब्लिक स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। आयोजन में बच्चों ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाते हुए अपने हुनर व कला को बिखेरा। साथ ही जो बच्चे अपने कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे उन्हें स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा खेलकूद में भाग लेने वाले बच्चों का भी सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

वार्षिकोत्सव में मुख्य रूप से कुसमुंडा जीएम संजय मिश्रा, सुनीता मिश्रा, उप क्षेत्रीय अधिकारी प्रसंता कुमार, डीएव्ही कुसमुंडा के प्राचार्य सीएम पाण्डेय, जेसीसी मेंबर, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word