February 27, 2026

12 सितंबर से चलेंगी 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 10 से रिजर्वेशन शुरू..रेलवे की दशहरा,दिवाली और छठ पूजा के लिए योजना

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार ने शनिवार को बताया कि भारतीय रेलवे 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने वाला है। इसके लिए रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू हो जाएंगे।

कोरोना काल में ट्रेनों में की गई कमी और आने वाले मुख्य त्यौहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तैयार कर रहा था। आने वाले महीनों में दशहरा, दीवाली और छठ जैसे मुख्य त्यौहार हैं। इन मौकों पर ट्रेनों की मांग बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। 

रेलवे की दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए योजना
फिलहाल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। दशहरा, दिवाली और छठ के लिए ट्रेनों की भारी मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए रेलवे 80 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल महारष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार से बातचीत जारी है। बता दें कि फिलहाल, रेलवे स्पेशल ट्रेनों के नाम पर 230 एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है, जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word