February 26, 2026

नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में सुना गया पीएम मोदी का संबोधन

0 समरसता भवन हरदीबाजार में किया गया लाइव प्रसारण
-विनोद उपाध्याय

कोरबा (हरदीबाजार)।
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में विशाल नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने राज्य में व्याप्त टीएमसी पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि टीएमसी के माफिया राज को पश्चिम बंगाल की नारी शक्ति ध्वस्त करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली की घटनाओं ने दिखाया कि केवल भाजपा ही राज्य की बहन-बेटियों को बुलंद आवाज देने में समर्थ है। यह संबोधन अभियान कार्यक्रम देश के 19000 हजार जगह पर एक साथ किया गया था।
कोरबा जिले के मंडल हरदीबाजार में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कटघोरा क्षेत्र विधायक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने बिहान योजना से लाभार्थी महिलाओं को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी का नारी शक्तियों के उत्थान एवं विकास के लिए अनेक योजना चलाई जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से नरेश टंडन जिला मंत्री भाजपा कोरबा, सतविंदर पाल बग्गा मंडल प्रभारी हरदीबाजार, छोटेलाल पटेल जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, हरीश थरवानी मंडल अध्यक्ष, दुर्गेश कश्यप मंडल महामंत्री, जगदीश अग्रवाल, ज्योति पांडे महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, ऊषा विश्वकर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अनामिका अन्नु कंवर, पंकज धुरवा जिला मंत्री भाजयुमो कोरबा, बजरंग यादव संयोजक आईटी सेल कटघोरा विधानसभा, हीरालाल अहिर, युवराज सिंह कंवर सरपंच प्रतिनिधि, विनय चन्द्राकर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष, नरेंद्र अहीर, राज ओगरे, राजेश राठौर, मन्नू राठौर भाजपा मंडल मंत्री, नरेन्द्र राठौर, त्रिलोक प्रधान करारोपण अधिकारी, मनीराम पीआरपी, बिसाहू सिंह राज सचिव एवं स्व-सहायता समूह सेना सुमृता पटेल, प्रिया बघेल, अरुण चंद्राकर, सरस्वती नेताम, राम कुमारी आयाम, पुष्पा देवी, मधुमालती, ममता चौहान, संतोषी, रूपा, भगवती एवं भारी संख्या में उपस्थित मातृ शक्तियों ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रोजेक्टर के माध्यम से सुना।

ranjan photo
Admin

Spread the word