March 17, 2026

परसाखोला वॉटरफॉल में गिरकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था युवक, परिवार में छाया मातम, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। बालको थाना अंतर्गत परसाखोला एक पिकनिक स्पॉट हैं। जहां तीन दोस्त एक साथ नहाने गए थे वॉटरफॉल में नहाने गए एक युवक गहरे नीचे पानी मे डूब गया और उसकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया है, घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मार्गकायम कर आगे जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत की है जहां परसाखोला पिकनिक स्पॉट के वॉटरफॉल में मृतक मोनीष महंत अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था अचानक नीचे गिर गया और गहरे पानी में डूब गया। बांकी दोस्त चीख पुकार मचाने लगे। आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परसाखोला के स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर मोनीष का शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना 112 की टीम को दी गयी।
बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत ने बताया कि 112 की टीम ने इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी। जहां परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही हैं। तीन दोस्त पिकनिक नहाने आए हुए थे वाटरफॉल के ऊपर नहाने जा रहे थे इस दौरान मृतक मोनीष गहरे नीचे पानी मे डूब गया। और उसकी मौत हो गई। उसे तैरना नही आता था। वहीं बाकी दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मार्गकायम कर आगे जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word